फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Warm welcome to Sneh Samvad Yatra in the area

Champawat News: क्षेत्र में स्नेह संवाद यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत

Mon, 29 Jan 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 29 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Warm welcome to Sneh Samvad Yatra in the area
टनकपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की स्नेह संवाद यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की स्नेह संवाद यात्रा के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बाइक रैली निकाली और मनिहारगोठ में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और इनका लाभ उठाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सितारगंज- खटीमा-बनबसा होकर रविवार शाम को स्नेह संवाद यात्रा टनकपुर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने बनबसा से क्षेत्र के मनिहार गोठ तक बाइक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष अमजद अली के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

नुक्कड़ सभा में मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि यात्रा 27 जनवरी से प्रारंभ की गई है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर पात्र लोगों को लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंपावत विस के उपचुनाव में मनिहार गोठ के मुस्लिम समाज ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर देश के सामने एक नजीर पेश की है। यात्रा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी ने कहा कि पूरा विश्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता मान चुका है। देश के प्रधानमंत्री भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं।

इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा, प्रदेश कोषाध्यक्ष इसरार हुसैन, पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीर खान, मोर्चा जिला अध्यक्ष अमजद अली, अल्पसंख्यक मोर्चा नैनीताल के पूर्व जिला अध्यक्ष महबूब अली, मोर्चे के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शमशाद हुसैन, फारुख खान, आरिफ अहमद, फारूक अंसारी, जाकिर हुसैन, अब्बास अहमद, शाहिद आदि मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed