{"_id":"580ceb474f1c1bd975bc1b57","slug":"ward-tadhadhnga-themselves-engaged-in-road-repair","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाड़ाढुंगा वार्ड के लोग खुद सड़क की मरम्मत में जुटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाड़ाढुंगा वार्ड के लोग खुद सड़क की मरम्मत में जुटे
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
लोहाघताट के ठाडाढुंगा वार्ड में स्वयं क्षतिग्रस्त सडक की मरम्मत का कार्य करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाड़ाढुंगा वार्ड के लोग खुद ही क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करने में जुट गए है। लंबे समय से 300 मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त था।
विज्ञापन
ठाड़ाढुंगा वार्ड के लोगों ने कई बार नगर पंचायत से मार्ग को ठीक करने की गुहार लगाई पर जब मार्ग ठीक नहीं हुआ तो लोग खुद ही फावड़ा और बेलचा लेकर जुट गए।
लोगों को कहना है कि मार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर कई बार नगर पंचायत से गुहार लगाई पर जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो आपस में धनराशि एकत्रित कर खुद मार्ग को ठीक शुरू कर दिया। लोगों को कहना कि क्षतिग्रस्त रोड के चलते कई वाहन दुर्घटनाओं में लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
सड़क की मरम्मत में सहयोग करने वाले नवीन लाल वर्मा, नवीन चंद्र जोशी, श्याम सिंह माहरा, कुंदन सिंह, दीपक कुमार, सुरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, महेश सिंह आदि का कहना था कि सड़क की बदहाली के चलते रोज-रोज हो रही दिक्कतों को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा का कहना है कि इस मार्ग की मरम्मत दीवाली बाद कराई जानी थी। लेकिन स्थानीय लोग इसे तुरंत कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन