{"_id":"67c34a0ca07c5d946702bd14","slug":"ward-boys-giving-injections-distributing-medicines-champawat-news-c-229-1-cpt1002-120674-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चौड़ा मेहता अस्पताल में वार्ड बॉय लगा रहे इंजेक्शन और बांट रहे दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चौड़ा मेहता अस्पताल में वार्ड बॉय लगा रहे इंजेक्शन और बांट रहे दवा
Sat, 01 Mar 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। क्षेत्र के दो अस्पताल एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहे हैं। मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। दवाई वितरण से लेकर इंजेक्शन लगाने में वार्ड बॉय को सेवा देनी पड़ रही है।
रीठा साहिब के स्वास्थ्य केंद्र चौड़ा मेहता के फार्मासिस्ट की ड्यूटी भिंगराड़ा अस्पताल में भी लगी है। इसके चलते मरीजों को असुविधा हो रही है। रीठा साहिब में फार्मासिस्ट तीन दिन रहते हैं। इस दौरान मरीजों को सुविधा होती है। बाकी तीन दिनों में वार्ड बॉय ही इंजेक्शन लगाने और दवा वितरण का कार्य कर रहा है। लोगों ने स्थानीय विधायक और सांसद से स्थायी फार्मासिस्ट की तैनाती करने की मांग की मगर अभी तक भी फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हो पा रही है। इस मौके पर क्षेत्र के पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता अनिल वर्मा, मोहन चंद्र, महेश चंद्र, अनिल, भगवती आदि रहे।