{"_id":"632a03530b87de6e732f1aae","slug":"wanted-female-accused-of-chit-fund-scam-caught-from-up-champawat-news-hld476368861","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड घोटाले की वांछित महिला आरोपी को यूपी से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिटफंड घोटाले की वांछित महिला आरोपी को यूपी से पकड़ा
विज्ञापन
टनकपुर कोतवाली में कैमुना चिटफंड सोसाइटी की आरोपी डायरेक्टर पुलिस हिरासत में।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पुलिस ने चिटफंड घोटाले के मामले में दो वर्षों से फरार चल रही वांछित महिला आरोपी प्रार्थना आस्थाना को यूपी के गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट लोहाघाट थाने और टनकपुर कोतवाली में दर्ज है। इस मामले में पुलिस आरोपी महिला के पति प्रदीप कुमार अस्थाना सहित चार आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि टनकपुर कोतवाली एवं लोहाघाट थाने में जनवरी 2020 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें प्रदीप कुमार अस्थाना और सहयोगियों पर कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के नाम से चिटफंड कंपनी में खाते खोलकर टनकपुर, लोहाघाट आदि के सैकड़ों लोगों की जमा पूंजी हड़पने का आरोप था। आरोपी प्रदीप कुमार अस्थाना, मोइनुद्दीन खान, जयपाल सिंह और पालिनी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जबकि आरोपी प्रार्थना अस्थाना फरार थी जिसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय ने आदेश जारी किया था।
आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस और एसओजी टीम में प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह, दिलवर सिंह, मोहित वर्मा, बसंती बिष्ट, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, विनोद जोशी, गिरीश भट्ट आदि शामिल थे। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया है।
विज्ञापन
पता बदलकर पुलिस को कर रही थी गुमराह
चंपावत। आरोपी प्रार्थना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने लखनऊ, दिल्ली आदि अन्य संभावित स्थानों पर कई बार दबिशें दी लेकिन आरोपी पता बदलकर पुलिस को गुमराह करती रही। वह पुलिस से बचने के लिए अपने लखनऊ स्थित साईं सदन मूल निवास से हटकर नोएडा दिल्ली में रह रही थी। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद मुखबिर की सूचना पर उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से गिरफ्तार किया।
चिटफंड कंपनी की डायरेक्टर थी आरोपी प्रार्थना
चंपावत। आरोपी प्रार्थना अस्थाना अपने पति प्रदीप अस्थाना के साथ ही कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कंपनी की डायरेक्टर थी। कंपनी के संचालकों के विरुद्ध अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, सितारगंज, किच्छा और उत्तर प्रदेश के रामपुर, मथुरा, मलिहाबाद आदि स्थानों पर भी अभियोग पंजीकृत हैं।