फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wake up Wake up program will run from October Voters

एक अक्तूबर से चलेगा जागो मतदाता जागो कार्यक्रम

Wed, 31 Aug 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 31 Aug 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
पहली अक्तूबर से ‘जागो मतदाता जागो’ कार्यक्रम के तहत विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बुधवार को जिलों के निर्वाचन अधिकारियों के साथ ली गई वीडियो कांफ्रेंसिंग में पहली अक्तूबर से मतदाता नामावलियों के पुनरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा गया कि पेयजल, बिजली, शौचालय और मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी से वंचित पोलिंग स्टेशनों में इन सुविधाओं को पिछड़ा क्षेत्र निधि से जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी डा.अहमद इकबाल ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों में शौचालय की व्यवस्था है। अलबत्ता 31 केंद्रों में बिजली, पेयजल और 9 केंद्रों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है। इन केंद्रों में मूलभूत आवश्यकताओं को कराया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एमसी जोशी ने बताया कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 14 नए मतदेय स्थल निर्वाचन आयोग को प्रस्तावित किए गए हैं। वर्तमान में जिले में 306 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन


निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी बंदोबस्त करने के निर्देश दिए गए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जेएस राठौर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एमएल साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed