{"_id":"57c709c54f1c1b386e2cb190","slug":"wake-up-wake-up-program-will-run-from-october-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्तूबर से चलेगा जागो मतदाता जागो कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्तूबर से चलेगा जागो मतदाता जागो कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली अक्तूबर से ‘जागो मतदाता जागो’ कार्यक्रम के तहत विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बुधवार को जिलों के निर्वाचन अधिकारियों के साथ ली गई वीडियो कांफ्रेंसिंग में पहली अक्तूबर से मतदाता नामावलियों के पुनरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा गया कि पेयजल, बिजली, शौचालय और मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी से वंचित पोलिंग स्टेशनों में इन सुविधाओं को पिछड़ा क्षेत्र निधि से जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा.अहमद इकबाल ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों में शौचालय की व्यवस्था है। अलबत्ता 31 केंद्रों में बिजली, पेयजल और 9 केंद्रों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है। इन केंद्रों में मूलभूत आवश्यकताओं को कराया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एमसी जोशी ने बताया कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 14 नए मतदेय स्थल निर्वाचन आयोग को प्रस्तावित किए गए हैं। वर्तमान में जिले में 306 मतदेय स्थल हैं।
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी बंदोबस्त करने के निर्देश दिए गए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जेएस राठौर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एमएल साह आदि मौजूद थे।