फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Voter awareness campaign launched in Banku village

Champawat News: बांकू गांव में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Sat, 28 Jun 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 28 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Voter awareness campaign launched in Banku village
चंपावत। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर ग्राम पंचायत बांकू में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला पंचायती राज अधिकारी भूपेंद्र कुमार आर्य ने विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत ग्रामीणों को अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करते हुए बताया कि प्रत्येक वोट की अहम भूमिका होती है। मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि विकास की नींव है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से अपील करते हुए निर्भीक होकर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आर्य ने रौसाल-गड़सारी मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति, पहुंच सुविधा और संभावित सुधार कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत और मार्ग सुधार कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed