{"_id":"5888d81c4f1c1bde3bcf4d9d","slug":"vote-and-consider-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोच विचार कर मतदान करें: डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोच विचार कर मतदान करें: डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
सोच विचार कर मतदान करें: डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम हुए। जीजीआईसी में डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि मतदाताओं को सभी पक्षों की बात सुनने के बाद ठंडे दिमाग से विश्लेषण करते हुए सोच-विचार कर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद स्याही लगी अंगुली की सबसे अच्छी सेल्फी भेजनेे वाले मतदाता को निर्वाचन के बाद पुरस्कृत किया जाएगा।
इससे पूर्व डीएम ने सुबह 10 बजे गौरलचोड़ मैदान से मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया जो नगर से होते हुए जीजीआईसी पहुॅची। जहां पर मतदाताओं को शपथ दिलाने के बाद रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एचजी भट्ट सहित सभी अधिकारी मौजूद थे। एसएसबी की पंचम वाहिनी में कार्यवाहक कमांडेंट राजीव भट्ट ने जवानों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार चौधारी, नितिन शर्मा, राजेंद्र सिंह राठौर, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे। पुलिस कार्यालय में एलआईयू निरीक्षक अमर सिंह गुंज्याल ने जवानों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।
लोहाघाट। पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता दिवस पर एनएसएस और एनसीसी कैडेटों को शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए प्रेरित किया गया। प्रभारी प्राचार्य अहमद हुसैन की देखरेख और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र तिवारी के दिशा-निर्देशन में एनएसएस और एनसीसी कैडेटों ने भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने के साथ, नैतिक मतदान, मतदाता सहायता केंद्र की स्थापना करने के साथ रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान करने को प्रेरित किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, नीरज पचौली, रोहित मेहता, सूरज सिंह, विवेक चौबे, साक्षी, किरन, पल्लवी, नीमा, शिवानी, हेमा सुरभि आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर कमल थापा, विनोद पाटनी, प्रेम गिरि, ब्रजमोहन जोशी आदि मौजूद थे।