फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Volunteers doing excellent work honored

Champawat News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Volunteers doing excellent work honored
पीजी कॉलेज के एनएसएस शिविर के समापन पर स्वयं सेवियों को पुरस्कृत करती प्रभारी प्राचार्य डॉ.अपरा? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी में चल रहा राजकीय पीजी कॉलेज का सात दिनी विशेष एनएसएस शिविर पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हो गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयं सेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. अपराजिता की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि कमल प्रथोली रहे। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाति बिष्ट एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने शिविर के दौरान किए गए कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी डॉ. कमलेश शक्टा ने एनएसएस को समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम बताया। शिविर के आयोजन में भावना, उमेश पुनेठा, सुनील राय एवं राहुल सामंत ने उल्लेखनीय योगदान दिया। प्राचार्य ने शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र अमन रावल, सुमित कुमार, मयंक भट्ट, सागर लोहनी, अंकित कुमार, आलोक, विवेक गोस्वामी, राहुल कुमार, छात्रा रोजी परवीन, प्रियंका चंद, निकिता राय, तनुश्री, हिमानी गहतोड़ी, बबीता, खुशी, दया भट्ट को सम्मानित किया। इस मौके पर क्विज प्रतियोगिता में अव्वल रही छात्रा पूजा गोस्वामी, ऋतिक फर्त्याल को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed