फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   VMC Meeting of KV 2 Banbasa

वीएमसी बैठक में केवि टू की ई मैग्जीन का हुआ विमोचन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
VMC Meeting of KV 2 Banbasa
नबसा केवि क्रमांक दो में ईपत्रिका का विमोचन करते विद्यालयप्रबंध समिति अध्यक्ष एनएचपीसी के महप्? - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन स्थित केंद्रीय विद्यालय (केवी) क्रमांक दो में विद्यालय प्रबंध समिति (वीएमसी) की बैठक में स्कूल की समस्याओं का निराकरण कर शिक्षण को बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया। विद्यालय की ईपत्रिका (ईमैग्जीन) का विमोचन भी किया गया। प्राचार्या रंजना बरफाल ने बताया कि इस वर्ष से केवि संगठन ने कक्षा एक में प्रवेश की न्यूनतम आयु सीमा पांच वर्ष से बढ़ाकर छह वर्ष एवं अधिकतम आठ वर्ष कर दी है। संगठन ने कोरोना महामारी से अनाथ 10 बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था शुरू की है। डीएम की संस्तुति पर ऐसे अनाथ बच्चों का सीधे प्रवेश होगा।
विज्ञापन

वीएमसी के चेयरमैन जीएम राजीव सचदेवा की अध्यक्षता हुई बैठक में प्राचार्या रंजना ने विद्यालय की प्रगति बताकर सालभर की गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यालय के छात्र संकेत चंद के एनडीए, छात्रा गार्गी चंद के एमबीबीएस में चयन, विद्यार्थी विज्ञान मंथन में जिले में प्रथम रहने वाले सत्यम चंद एवं द्वितीय रही छात्रा आकांक्षा शर्मा को वीएमसी सदस्यों ने बधाई दी। वरिष्ठ शिक्षक एचपी वर्मा ने आभार जताया। वहां वीएमसी सदस्य महाप्रबंधक (ईएंडसी) मदन लाल, महाप्रबंधक (सिविल) गोपाल सिंह बिष्ट, उपमहाप्रबंधक आनंद टैंभरे, एसएस परिहार, सीआईएसएफ के एसी अविनाश कुमार, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय, मो. मुदस्सिर, आनंद मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed