{"_id":"65b69141671390def40bf0f5","slug":"vishnu-giri-goswami-again-becomes-district-president-roshan-lal-becomes-district-minister-champawat-news-c-229-1-shld1009-105010-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: विष्णु गिरी गोस्वामी फिर जिलाध्यक्ष, रोशन लाल बने जिला मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: विष्णु गिरी गोस्वामी फिर जिलाध्यक्ष, रोशन लाल बने जिला मंत्री
Sun, 28 Jan 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में डिप्लोमा फार्मासिस्ट की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी। संवाद
चंपावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन के द्वितीय सत्र में जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। कार्यकारिणी में विष्णु गिरी गोस्वामी को फिर से जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा योगेश लाल कनौजिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज कुमार पुनेठा को उपाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा रोशन लाल को जिला मंत्री, प्रीतम लाल को संगठन मंत्री, शेखर सिंह सार्की को संयुक्त मंत्री और तान सिंह को संप्रेक्षक चुना गया। इससे पूर्व संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष सुधा कुकरेती और प्रांतीय महामंत्री डॉ. सतीश चंद्र पांडे की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी मंडलीय अध्यक्ष गजेंद्र कुमार पाठक और मंडलीय सचिव प्रेम शंकर सिंह ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई।
इस दौरान प्रांतीय संयुक्त मंत्री आजाद चौधरी, मंडलीय कोषाध्यक्ष दिगंबर सिंह रावत, प्रांतीय प्रवक्ता भूपेश जोशी, एमसी जोशी, भगवती प्रसाद पंत, सुरेश जोशी, मनोज कुमार टम्टा, त्रिभुवन उप्रेती, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, कुलदीप राय, किरन जोशी, ममता विश्वकर्मा, दीपा धामी, दीपा कश्यप सहित जिले के कई फार्मासिस्ट मौजूद रहे। संवाद