{"_id":"602ab4668ebc3ee90e381bbc","slug":"vineet-tomar-became-the-21st-district-magistrate-of-champawat-champawat-news-hld4149211168","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनीत तोमर बने चंपावत के 21 वें जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनीत तोमर बने चंपावत के 21 वें जिलाधिकारी
विज्ञापन
चंपावत में ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करते डीएम विनीत तोमर।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विनीत तोमर ने सोमवार को चंपावत के 21 वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। दस बजे नवागंतुक डीएम ने सर्वप्रथम कोषागार के द्वितालक कक्ष का निरीक्षण कर कार्यभार ग्रहण किया। एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने डीएम का स्वागत करते हुए राजस्व विभाग से संबंधित जानकारियां दी।
सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ओर से जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में बताया। डीएम तोमर ने कलक्ट्रेट और आपदा कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी ऋचांशु शर्मा, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, कोषागार के कर्मचारी, जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों के प्रभारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व डीएम तोमर ने गोलज्यू मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित किया
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 कार्यक्रम में आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन वीडियो प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में राज्य स्तर में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट के ऐश्वर्य शर्मा को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार की निर्धारित धनराशि दी।(संवाद)