फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers upset over hanging lock at Kota Jamradi ANM center

कोटा जमराड़ी एएनएम केंद्र में ताला लटकने से ग्रामीण परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset over hanging lock at Kota Jamradi ANM center
चंपावत। जिले के सिप्टी न्याय पंचायत के कोटा जमराड़ी ग्राम पंचायत में स्थित एएनएम केंद्र में ताला लटकने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एएनएम केंद्र में तैनात चिकित्साकर्मियों को अन्यत्र संबद्ध किए जाने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

केंद्र में एएनएम, फार्मासिस्ट और हेल्थ वेलनेस सेंटर की महिला डाक्टर तैनात हैं। तीनों ही चिकित्साकर्मियों को अन्यत्र संबद्ध किए जाने से केंद्र में ताला लटक गया है। कोरोना महामारी के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों को मामूली खांसी-जुकाम और बुखार की दवाओं के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्राम प्रधान हेमा देवी, शेखर चंद्र जोशी, मोहन चंद्र, योगेश चंद्र, भैरव दत्त, भगवान सिंह, चतुर सिंह, हेम चंद्र, पानदेव जोशी, रूद्र सिंह महर, बबीता देवी आदि का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर बनाया गया एएनएम केंद्र सफेद हाथी बना हुआ है। ग्रामीणों की ओर से मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन देकर केंद्र का ताला खोलने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एएनएम केंद्र के सेवित क्षेत्र में आते हैं ये गांव
चंपावत। कोटा जमराड़ी के एएनएम केंद्र के सेवित क्षेत्र में ग्राम पंचायत धुरचुम, लफड़ा, मटेला, अमकड़िया, दयौली, बैड़ा, न्याड़ी, बूढ़ाखेत, बस्टिया, ग्वाड़, मिरतोला, नंदोला, पाली आदि शामिल हैं। इन गांवों की करीब तीन हजार की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed