फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers troubled by water crisis demonstrated

जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by water crisis demonstrated
लोहाघाट (चंपावत)। विगत दिनों हुई बारिश से बाराकोट ब्लॉक में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजनाओं को जल संस्थान अभी तक ठीक नहीं कर पाया है। इसके चलते इन योजनाओं से जुड़े क्षेत्रों में जल संकट गहरा गया है। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने बाराकोट में जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पेयजल योजनाओं को शीघ्र ठीक न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बाराकोट ब्लॉक के लिए बनी सलना बाराकोट पेयजल योजना में 20 दिन से अधिक समय से बंद है। तड़ाग गुरना संतोला, छड़खोला- बाराकोट पेयजल योजना से एक सप्ताह से ठप पड़ी हुई हैं। पेयजल समस्या के समाधान की मांग के लिए जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता करने पर वह टालामटोली की जा रही है। क्षेत्र में दिनों दिन पेयजल संकट गहराता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल संस्थान की उपेक्षा के चलते ग्रामीण स्वयं के खर्च से पेयजल योजनाओं की छोटी मोटी कमी को ठीक कराने को मजबूर हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र सिंह, दया किशन, मनोज कालाकोटी, सुनील वर्मा, अंकित, राजू, मोनू आदि शामिल थे। इधर जल संस्थान के अभियंता भुवन भट्ट का कहना है कि बीते दिनों बारिश के दौरान बाराकोट ब्लॉक को जोड़ने वाली पेयजल लाइनों को काफी नुकसान हुआ है। लाइनों में लगातार कार्य चल रहा है। सलना-गल्लागांव पेयजल लाइन को शुक्रवार को देर शाम तक और सलना-इजड़ा, सलना-बाराकोट, सलना पम्दा लाइनों को तीन दिन के भीतर सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed