फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers troubled by drinking water crisis in Jakh Jindi area

Champawat News: जाख जिंडी क्षेत्र में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान

Sun, 12 May 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 12 May 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by drinking water crisis in Jakh Jindi area
चंपावत। जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत जाख जिंडी क्षेत्र में इन दिनों पेयजल संकट से ग्रामीण खासे परेशान हैं। जल संस्थान की ओर से हर घर जल हर घर नल योजना के तहत क्षेत्र के लिए बनाई गई पेयजल योजना ग्रामीणों की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रही है। दूसरी ओर प्राकृतिक जल स्रोतों के जल स्तर में गिरावट से दिक्कतें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पीने का पानी जुटाने के लिए ग्रामीणों को कई किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कतें पालतू मवेशियों को पेश आ रही हैं। ग्रामीण गुमान सिंह प्रथोली, भुवन चंद्र, महेश सिंह, जगदीश आदि का कहना है कि क्षेत्र के लिए बनाई गई पेयजल योजना के मूल स्रोत के सूख जाने से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों को पानी के लिए नौलों-गधेरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

सीमांत तामली में भी शुरू हुई पेयजल किल्लत
चंपावत। जिले के सीमांत तल्लादेश तामली में भी पेयजल की किल्लत होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तामली के लिए जल संस्थान की ओर से करीब तीन माह पूर्व बनाई गई लिफ्ट पंपिंग पेयजल योजना के शुरू होने के बाद ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण नारायण दत्त जोशी, बलदेव जोशी आदि का कहना है कि तामली और नगछयूला में 10 मिनट से भी कम समय तक आपूर्ति की जा रही है। इससे ग्रामीणों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed