{"_id":"6335dd49a11457691f2e081a","slug":"villagers-threatened-cm-office-to-provide-justice-to-the-deceased-family-tanakpur-news-hld4774082134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक परिवार को न्याय दिलाने सीएम कार्यालय धमके ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक परिवार को न्याय दिलाने सीएम कार्यालय धमके ग्रामीण
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते टनकपुर बिचई के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। ग्रामीण महिलाओं ने डेढ़ माह पहले बिचई गांव के पास एनएच पर हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले सतीश चंद की विधवा ललिता चंद और परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया और कोतवाल चंद्र मोहन से वार्ता कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जिसमें पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
जिला पंचायत सदस्य किरन देवी एवं बिचई की प्रधान पूनम चंद के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को ग्रामीण महिलाएं सीएम कार्यालय पहुंचीं। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि 16 अगस्त की शाम बिचई के पास सतीश चंद गांव की दुकान से सामान लेने जा रहे थे। उसी समय सेल टैक्स ऑफिस के पास तेज गति से आए वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया जिसमें सतीश चंद की मौत हो गई।
सतीश चंद मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। इस संबंध में टनकपुर थाने में 19 अगस्त को तहरीर दी गई थी लेकिन एक माह से अधिक समय होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने धीमी गति से चल रही पुलिस जांच पर संदेह जताया। साथ ही रसूखदार लोगों का पुलिस पर दबाव बनाने की आशंका भी जताई।
विज्ञापन
एसडीएम ने महिलाओं को बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग देने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। कोतवाल ने आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच हो रही है। जल्द ही चार्जशीट न्यायालय भेज दी जाएगी। इस दौरान लोकेंद्र चंद, पवन चंद, दिनेश चंद, मनी चंद, सरस्वती देवी, हीरा देवी, मीना देवी, भागीरथी देवी, गीता देवी आदि थे।