फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers take out rally against Jal Sansthan

Champawat News: ग्रामीणों ने जलसंस्थान के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Villagers take out rally against Jal Sansthan
चंपावत जिले के गागर में दूसरे गांव को पेयजल देने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। गागर समेत तीन गांवों की पेयजल योजना से एक और अन्य गांव को पानी देने की भनक लगते ही गागर गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोगों ने गांव की सड़क पर पहुंच कर जल संस्थान और पेयजल निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने तीन किमी दूर तक विभाग के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाल कर कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन

सोमवार को गागर स्थित गर्ग ऋषि मार्ग के समीप सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि केदारनाथ के नीचे गधेरे से किमाड़, रीठाखाल, बोराचापड़ और अंतिम ग्राम पंचायत गागर के लिए पेयजल योजना बनी है लेकिन जल संस्थान और पेयजल निगम मिलीभगत कर बीच से ही एक अन्य गांव के लिए पानी की लाइन जोड़ने की तैयार कर रहे हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि जल संस्थान योजना से जुड़े गांवों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा पा रहा है, एक अन्य गांव को बीच से ही पानी देने पर रीठाखाल और गागर में जल संकट पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग नहीं मानने पर दोनों विभागों के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने इस बारे में जल संस्थान को भी सूचना दी है। प्रदर्शन के दौरान ग्राम प्रधान गागर तुलसी देवी, गिरीश भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता परमानंद उपाध्याय, पूर्व सरपंच लीलाधर भट्ट, पूर्व प्रधान प्रेम राम, दीवान राम, प्रकाश भट्ट, नरोत्तम भट्ट, जगदीश जोशी, पीतांबर जोशी, हीरा बल्लभ, नवीन भट्ट, बसंती, हेमा, दीपा, भागीरथी, दुर्गा समेत 100 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गागर गांव के लिए एकल पेयजल योजना बनाने की मांग
पाटी (चंपावत)। ग्रामीणों ने कहा कि तीन गांवों के लिए बनी पेयजल योजना में सबसे अधिक संयोजन और स्टैंड पोस्ट अंतिम गांव गागर में हैं। इसके बाद भी गागर के लिए अलग पेयजल योजना नहीं है। ग्रामीणों ने गांव के लिए एकल पेयजल योजना बनाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed