फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villager's stop bus of migrants in Devidhura, jammed

देवीधुरा में प्रवासियों की बस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Villager's stop bus of migrants in Devidhura, jammed
देवीधुरा में प्रवासियों को फल बांटती पुलिस, - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, पाटी (चंपावत)। प्रवासी नागरिकों को ला रही बस को देवीधुरा में कुछ लोगों ने रोक लिया। पुणे से आए इन प्रवासियों को यहां क्वारंटीन किया जाना था, मगर ग्रामीण देवीधुरा में इन्हें क्वारंटीन किए जाने पर आपत्ति जता रहे थे। पुलिस ने समझाया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। बाद में पाटी की एसडीएम शिप्रा जोशी और चंपावत के सीओ ध्यान सिंह ने मौके पर जाकर हालात को सामान्य कर जाम खुलवाया और प्रवासियों को डिग्री कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में भिजवाया। जाम लगाने वालों द्वारा माफी मांगने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अलबत्ता इस बीच प्रवासियों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
पुणे के 26 प्रवासी 27 मई को लोहाघाट पहुंचे थे। पाटी ब्लाक के इन प्रवासियों को एक दिन लोहाघाट में रखने के बाद 28 मई की शाम को देवीधुरा के राजकीय डिग्री कॉलेज में बनाए क्वारंटीन सेंटर में रवाना किया गया। पुणे के प्रवासियों को लेकर बस के आने की भनक लगी, तो कुछ ग्रामीण बृहस्पतिवार देर शाम रोड पर जमा हो गए और बस को रोक लिया। जाम लगा रहे ग्रामीण बस को देवीधुरा डिग्री कॉलेज नहीं जाने देने पर अड़ गए। दरोगा नवल किशोर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उल्टा रात के अंधेरे में कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
एसओ नारायण सिंह ने बताया कि पथराव में तीन पुलिस कर्मी सतीश राणा, चंद्र सिंह रावत और अनिल कुमार मामूली रूप से चोटिल भी हुए। हालात न संभलने पर पाटी की एसडीएम शिप्रा जोशी और सीओ ध्यान सिंह ने मौके पर पहुंच स्थिति को काबू किया। विरोध कर रहे ग्रामीणों को समझाबुझा कर मनाया गया। जाम खुलने के बाद प्रवासी लोग रात करीब 11 बजे देवीधुरा डिग्री कॉलेज पहुंच पाए। भोजन की व्यवस्था के अलावा पुलिस ने प्रवासियों को फल भी वितरित किए। बाद में ग्रामीणों द्वारा माफी मांगने पर किसी तरह की कार्यवाही के बगैर मामला शांत हो गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वे प्रवासियों का विरोध नहीं कर रहे थे, बल्कि क्वारंटीन सेंटरों में सुविधा बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
--::: खुद कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी :: चंपावत। सोशल डिस्टेंसिंग की खुद प्रशासन कैसे धज्जियां उड़ा रहा है, इसकी एक बानगी बसों में प्रवासियों को भेज जाते वक्त नजर आ रही है। देवीधुरा भेजी गई जिस बस को रोका गया, उसकी हर सीट पर सवारी बिठाई गई थी। वहां सोशल डिस्टेंसिंग का कतई पालन नहीं किया गया, जबकि सामान्य रूप से सार्वजनिक परिवहन में निर्धारित क्षमता से 50 प्रतिशत सवारी भरने का आदेश है।
---:::: पथराव करने वालों की पहचान कर होगी कार्रवाई : डीएम -- चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा कि क्वारंटीन सेंटर भेजे जा रहे प्रवासियों का देवीधुरा में रास्ता रोके जाने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भले ही इस मामले में ग्रामीणों ने माफी मांग ली है। मगर पुलिस पर पथराव करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Villager's stop bus of migrants in Devidhura, jammed
प्रवासियों को ला रही बस में सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार। - फोटो : AMAR UJALA
प्रवासियों को ला रही बस में सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार।

Villager's stop bus of migrants in Devidhura, jammed
देवीधुरा में रोड में बैठे ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
देवीधुरा में रोड में बैठे ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed