{"_id":"59b1801b4f1c1bfb7f8b4bb0","slug":"villagers-protested-for-inclusion-in-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने नगरपालिका में शामिल करने का किया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने नगरपालिका में शामिल करने का किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका में शामिल करने के विरोध में नारेबाजी करते कोलीढेक के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलीढेक ग्राम पंचायत को लोहाघाट की नगर पालिका में शामिल करने की कवायद का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने गांव को पालिका में शामिल करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रस्तावित लोहाघाट की नगर पालिका में शहर से लगी छह ग्राम पंचायतों (रायनगर चौड़ी, कोलीढेक, चिड़ियाढुंगा, फोर्ती, कलीगांव, पाटन-पाटनी) को शामिल करने पर विचार चल रहा है। इसके लिए अब प्रशासन इन गांवों में रायशुमारी करा रहा है।
बृहस्पतिवार को कोलीढेक में ग्राम प्रधान जीवन राम की अध्यक्षता और ग्राम विकास अधिकारी विवेक वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में गांव को नगर पालिका में शामिल करने पर रायशुमारी की गई। ग्रामीणों ने कहा कि लोहाघाट नगर पंचायत का उच्चीकरण कर नगर पालिका बनाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। जिसके तहत शहर से लगे गांवों को उसमें शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने नगर पालिका में शामिल होने का जोरदार विरोध किया। लोगों ने प्रस्तावित नगर पालिका में शामिल करने के बजाय गांव में विकास की विभिन्न योजनाएं संचालित करने की मांग की है। नगर पालिका में शामिल होने से विभिन्न करों से लाद दिया जाएगा, जो किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में उप प्रधान करिश्मा जोशी, सेवानिवृत्त कैप्टन मोहन सिंह ढेक, गिरीश ढेक, आशा ढेक, परवीन, पुष्पा देवी, लक्ष्मी देवी, जोगा राम आदि मौजूद थे।