फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers protest auction of mining leases at Mosta in Ladhiya

लधिया के मोस्टा में खनन का विरोध करने लगे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest auction of mining leases at Mosta in Ladhiya
टनकपुर (चंपावत)। रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत लधिया के मोस्टा में खनन पट्टे की नीलामी का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। वहीं उचौलीगोठ के ग्रामीणों ने गांव के पास हो रहे अवैध खनन की शिकायत की।
विज्ञापन

कुमाऊं आयुक्त भेजे ज्ञापन में मोस्टा के ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन ने ग्रामीणों को विश्वास में लिए बिना लधिया के मोस्टा में खनन का पट्टा नीलाम किया है। मोस्टा राजस्व गांव का वन पंचायत क्षेत्र है, जिसमें खैर, शीशम आदि प्रजाति के पेड़ खड़े हैं। उन्होंने कहा है कि 1993 में भयंकर बाढ़ आने से ग्रामीणों की नाप भूमि भी लधिया में समाई है। गलत तरीके से खनन वन पंचायत के पेड़ों और गांव के लिए खतरा बनेगा। ज्ञापन में सरपंच सुनीता देवी, अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह, रघुवर सिंह, धर्म सिंह, हीरा सिंह, शेर सिंह, मोहन सिंह, चंचल सिंह, कैलाश सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। इधर ,उचौलीगोठ के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि कुछ खनन माफिया ने गांव के पास शारदा में अवैध खनन कर पांच फुट तक गड्ढे बना दिए हैं, जिससे बरसात में गांव को खतरा पैदा होगा। ज्ञापन देने वालों में मुकेश सिंह, जोत सिंह, तान सिंह, महेश सिंह, दीपा देवी, राजेंद्र सिंह, पप्पू सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed