फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers protest against joining municipality

ग्रामीणों ने किया नगर पालिका में शामिल करने का विरोध

Fri, 08 Sep 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 08 Sep 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against joining municipality
पेयजल किल्लत के चलते बंद पड़ा लोहाघाट राजकीय पॉलीटेक्निक का छात्रावास। - फोटो : अमर उजाला
 ग्राम सभा कलीगांव और पाटन पाटनी के ग्रामीणों ने  नगर पालिका में शामिल करने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने जबरन नगर पालिका में शामिल करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, प्रधान मदन राम और पंचायत मंत्री उमेद राम जौला की मौजूदगी में गांव में हुई बैठक में लोगों ने नगर पालिका में शामिल होने का विरोध किया। ग्राम प्रधान का कहना था कि प्रस्तावित नगर पालिका का सीमा विस्तार करते हुए कलीगांव को भी नगर पालिका में शामिल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने एकमत होकर नगर पालिका में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया। साथ ही गांव में बनी सड़क पर कूड़ा और मिट्टी डालने वालों पर एक हजार रुपया जुर्माना वसूल करने का भी निर्णय लिया। इस मौके पर गिरीश राय,, देवेंद्र मेहता, ईश्वरी दत्त राय, दीपक मेहता, मोहन सिंह मेहता, दिनेश पुजारी मौजूद थे।  
विज्ञापन



उधर पाटन पाटनी के ग्रामीणों ने नगर पालिका में शामिल करने करने के विरोध में एसडीएम आरसी गौतम को ज्ञापन दिया। इससे पूर्व प्रधान सुभाष विश्वकर्मा की अध्यक्षता और मोहन चंद्र पाटनी के संचालन में हुई बैठक में नगर पालिका में शामिल करने का विरोध किया। कहा कि सरकार ने गांवों के विकास पर भी ध्यान देना चाहिए। नगर पालिका में शामिल होकर गांव का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। बैठक में प्रकाश सिंह बोहरा, बसंत विश्वकर्मा, राजेंद्र सिंह पाटनी, गोविंद सिंह पाटनी, चनी देवी, ममता पाटनी, राजेंद्र प्रसाद, मदन सिंह बोहरा मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed