फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers facing drinking water crisis demonstrated with empty utensils

पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers facing drinking water crisis demonstrated with empty utensils
बाराकोट के रैगांव में पेयजल किल्लत से त्रस्त ग्रामीण खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते हुए। विज? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के रैगांव और कामाज्यूला के ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पेयजल समस्या सुलझाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रैगांव और कामाज्यूला के भ्रमण के दौरान गांव पहुंचे राज्य आंदोलनकारी हिमेश कलखुड़िया को ग्रामीणों ने पेयजल समस्या बताई। रैगांव में ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल वितरण व्यवस्था सही न होने के कारण निचले हिस्से के लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। लोगों ने सड़क किनारे एक मोडेक्स हैंडपंप लगाने की मांग की है। कामाज्यूला के लोगों का कहना था कि करीब एक साल से बदहाल पेयजल लाइन से गांव के लिए पानी की आपूर्ति की जाती थी, लेकिन पिछले माह भारी बारिश से पेयजल लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे गांव में अब गंभीर पेयजल संकट हो गया है। ग्रामीण हैंडपंपों या पेयजल लाइन से आने वाले थोड़े थोड़े पानी को एकत्र करने को मजबूर हैं। हैंडपंप में कई घंटों तक लाइन लगाकर पानी भर रहे हैं। इसके बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। रैगांव में जगदीश सिंह, हरीश सिंह, कल्याण सिंह, प्रकाश सिंह आदि लोगों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। वहीं जल संस्थान के एई पवन बिष्ट का कहना है कि रैगांव में वितरण व्यवस्था सुधारने के साथ कामाज्यूला की क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को जल्द सुधार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed