फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers demonstrated with empty utensils

ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated with empty utensils
जौलाड़ी में पानी की कमी को लेकर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। इस बार गर्मी कम होने के बावजूद पाटी ब्लॉक के जौलाड़ी गांव के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को खाली बर्तनों के साथ सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया। पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जौलाड़ी गांव में पिछले एक हफ्ते से लोग पेयजल किल्लत से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जरूरत के अनुसार पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। लोग दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस नौले से गांव को पेयजल की आपूर्ति होती है, वह क्षतिग्रस्त हो गया है। घरों में जो पानी आता है वह बिल्कुल भी पीने योग्य नहीं है। गांव में दूषित पानी से तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश मेहता, तुलसी देवी, स्वाति, कामिनी, चना देवी, भैरवी देवी, काजल आदि शामिल थे। जल संस्थान के जेई चंद्रशेखर पंत का कहना है कि साफ पानी क्यों नहीं आ रहा है, इसका मुआयना कर निस्तारण किया जाएगा। गांव के पेयजल संकट को दूर करने के लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed