फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers are angry

मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने से ग्रामीण भड़के

Sun, 14 Apr 2019 10:41 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 14 Apr 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers are angry
शिव मंदिर और लड़ीधुरा मंदिर में हुई चोरी का खुलासा न होने पर नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

बाराकोट के काकड़ के शिव मंदिर और लड़ीधुरा मंदिर में हुई चोरियों का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। नागरिकों ने मंदिर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द चोरी का खुलासा नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन


ग्राम प्रधान गिरीश सिंह अधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने काकड़ के शिव मंदिर के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि चोरों ने 8 मार्च की रात काकड़ के शिव मंदिर का ताला तोड़कर 8 किलो वजन का तांबे का एक घड़ा, आठ-आठ किलो के पीतल के दो परात चोरी किए थे।
विज्ञापन

वहीं 4 अप्रैल को चोरों ने लड़ीधुरा स्थित भगवती मंदिर के भंडार कक्ष का ताला तोड़कर पीतल का दस किलो का तौला, पांच किलो का तांबे का परात, तांबे का कलश, कांसे का थाल चोरी कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक चोरों के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है।

ग्रामीणों ने चोरी का सुराग लगाने की मांग को नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में नगेंद्र कुमार जोशी, लोकमान अधिकारी, प्रहलाद अधिकारी, आन सिंह अधिकारी, जगदीश अधिकारी, प्रदीप ढेक, खीम सिंह अधिकारी, ललिता अधिकारी, आनंदी, शिवराज अधिकारी, त्रिलोक अधिकारी आदि शामिल थे। इधर थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि चोरी के तीनों मामलों के खुलासे के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed