फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Village-to-village destroyed cannabis cultivation

गांव-गांव जाकर भांग की खेती नष्ट की

Mon, 26 Sep 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Mon, 26 Sep 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Village-to-village destroyed cannabis cultivation
गांव-गांव जाकर भांग की खेती नष्ट की - फोटो : अमर उजाला

देहरादून से आई नारकोटिक्स टीम की ओर से लोहाघाट क्षेत्र के गांव-गांव जाकर भांग की खेती को नष्ट किया जा रहा है। साथ ही लोगों को भांग की खेती न करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन


नारकोटिक्स टीम के अधिकारियों ने बताया कि लुपड़ा, खतेड़ा, नसखोला, गंगनौला, काफली, टमटकांडे, चौड़ी, खेतीखान, कर्णकरायत, बिशुंग आदि क्षेत्रों में पुलिस और राजस्व पुलिस के सहयोग से भांग की खेती को नष्ट कराया गया है। हालांकि भांग की खेती नष्ट करने का लोगों की ओर से विरोध भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पारंपरिक तौर पर भांग की खेती करते आ रहे हैं। भांग की खेती प्रतिबंधित होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। \
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि अफीम और भांग की खेती प्रतिबंधित है। एनडीपीएस एक्ट के तहत इनकी खेती करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्राविधान है। अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष केवल लोगों की भांग की खेती को नष्ट किया जा रहा है, आगामी वर्षों में भांग की खेती करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने बताया कि सेेट लाइट के जरिए उन्हें किन किन क्षेत्रों में भांग की खेती की जा रही इसकी सूचनाएं प्राप्त होती हैं। सूचनाओं के आधार पर क्षेत्र का सर्वे कराकर इसकी पुष्टि होने के बाद इसे नष्ट करने की कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed