{"_id":"59f76b164f1c1b0d698b8548","slug":"victim-s-164-statements-noted-accused-not-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता के कराए गए 164 के बयान, पुलिस हत्थे नहीं चढ़ा आरोपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता के कराए गए 164 के बयान, पुलिस हत्थे नहीं चढ़ा आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड पाटी के एक गांव में अपनी आठ वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बनाने के मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का उपचार कराने के बाद जिला जज के समक्ष उसके 164 के बयान दर्ज कराए। पीड़िता का मेडिकल कराने बाद उसकी जांच रिपोर्ट चंपावत मुख्यालय और फॅारेंसिक जांच के लिए देहरादून भेज दी गई है।
जांच अधिकारी एसआई मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि पीड़िता को लोहाघाट से चंपावत मुख्यालय में ले जाया गया। जिला जज के सम्मुख पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए। एसआई मीनाक्षी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी पिता पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मालूम हो कि पाटी के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ उसके पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगा था।
आरोपी के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई
तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने एसडीएम आरसी गौतम को ज्ञापन देकर पाटी ब्लाक के एक गांव में हुई उक्त घटना मामले की निष्क्षता से जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। रीता ने पीड़िता की मां को रोजगार देने की भी मांग की है। रीता ने कहा कि समाज में तेजी से फैल रही आपराधिक घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस प्रकार की घटनाओं में लिप्त आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।