फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vehicle going for road repair work overturned, driver injured

Champawat News: सड़क मरम्मत कार्य में जा रहा वाहन पलटा, चालक घायल

Sun, 29 Sep 2024 09:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 29 Sep 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
Vehicle going for road repair work overturned, driver injured
चंपावत हाइवे पर सूखीढांग के पास पलटा मिक्सर मशीन वाहन। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत एनएच पर स्वाला में सड़क मरम्मत के लिए जा रहा मिक्सर वाहन सूखीढांग के पास पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। उसे चल्थी चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल भेजा जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चल्थी पुलिस चौकी प्रभारी निर्मल लडवाल ने बताया कि रविवार को स्वाला में सड़क मरम्मत कार्य में लगी कंपनी का एक मिक्सर मशीन वाहन जा रहा था। वाहन फिल्लौरी सूखीढांग के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में बिहार के पश्चिम बलवा छपरा निवासी चालक जय नाथ कुमार यादव (33) पुत्र सूरज राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उप जिला अस्पताल में डाॅ. जितेंद्र जोशी ने प्राथमिक इलाज किया। बताया कि पैर में गंभीर चोट होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वास्थ्य टीम में कर्मवीर आर्य, सुनील नरियाल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed