{"_id":"5a7c8b0f4f1c1ba1268b92d3","slug":"veh-culos-vehiculares-despu-s-del-accidente","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसे के दूसरे दिन बाद संभल कर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के दूसरे दिन बाद संभल कर चले वाहन
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में वाहनों की चैकिंग करते टीआई ज्योति प्रकाश।
- फोटो : अमर उजाला
स्वांला हादसे के एक दिन बाद यात्री वाहन चौकस हो गए। चेकिंग अभियान में बृहस्पतिवार को ओवरलोडिंग में एक भी वाहन नहीं दबोचा गया। तड़के पांच बजे से चलाए गए अभियान के दौरान किसी भी सवारी वाहन में क्षमता से अधिक सवारी नहीं पाई गई। अलबत्ता अन्य तरह से यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर आठ वाहनों का चालान जरूर किया गया।
यातायात उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश ने बताया कि अमोड़ी, स्वांला, धौन, बनलेख और थाना गेट पर पुलिस ने ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। किसी भी वाहन में क्षमता से अधिक सवारी नहीं बिठाई गई थी। अलबत्ता सीट बेल्ट नहीं बांधने, रिफलेक्टर नहीं लगाने, बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई। आठ लोगों का चालान कर 1800 रुपये का समायोजन वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।
कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग में कई जगहों पर अभियान चलाया गया। बताया कि रोडवेज बस समेत तमाम अन्य सवारी वाहनों को टनकपुर के ककराली गेट से सुबह पांच बजे के बाद छोड़ा गया। जिस वजह से चंपावत जिला मुख्यालय में सवारी वाहन सुबह करीब 7.25 बजे के बाद ही पहुंच सके। इससे पूर्व सवारी वाहन सुबह 6 बजे के आसपास चंपावत पहुंच जाया करते थे।