फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vandalizing in Manrganv

मानरगांव में गुंडई

Wed, 23 Mar 2016 09:50 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 23 Mar 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
Vandalizing in Manrganv
मानरगांव में गुंडई - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान के मानर गांव में मंगलवार शाम को तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन अराजक तत्वों ने होली गायन में खुलेआम गुंडई करने के साथ ही महिलाओं से अभद्रता की तथा लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले को लेकर बुधवार को खेतीखान का पूरा बाजार बंद रहा। ग्रामीणों और व्यापार मंडल ने खेतीखान देवीधुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में एसओ मनोज रतूड़ी के सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने के डेढ़ घंटे बाद जाम खुल पाया।

विज्ञापन


मानर गांव में हुई गुंडई से वहां के लोग आक्रोशित हो गए तथा उन्होंने इन युवकों को घेरने का प्रयास किया, जो अपनी तीनों बाइकें छोड़कर भागने में सफल रहे। रात में ही बीडीसी सदस्य किशोर जुकरिया, ग्राम प्रधान मुकेश राज देउपा,  गोपाल मनराल आदि लोहाघाट थाने आए और उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ मनोज रतूड़ी ने रात में ही गांव जाकर वहां के हालात जाने। गांव के युवाओं के लोहाघाट आने पर अराजक तत्वों की दूसरी टोली ने फिर से मानरगांव में जमकर आतंक मचाया।
विज्ञापन


लोगों के दरवाजे तोड़े और महिलाओं के साथ फिर अभद्रता की। ग्रामीणों का कहना था कि यह अराजक तत्व दो दिन पूर्व ही होली में इसी प्रकार की गुंडई कर गए थे। एसओ के अनुसार मनोज फर्त्याल, हिमांशु फर्त्याल, विवेक फर्त्याल, गिरीश फर्त्याल, मनोज सिंह फर्त्याल और गौरव करायत को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 427 के तहत मामला दर्ज कर तीनों बाइकों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पुलिस दूसरी टीम के लोगों की गिरफ्तारी में जुट गई है। बुधवार को सुरेंद्र देउपा, आशुतोष मनराल, विजेंद्र मनराल, गोपाल मनराल, विजय बोहरा, राजू देउपा, मुकेश राज, विजय सिंह, गोपाल मनराल आदि ने थाने में आकर दूसरी टीम के अराजक तत्वों को भी गिरफ्तार करने की मांग की।


ग्रामीणों ने बताया कि यही अराजक तत्व खेतीखान में जीजीआईसी की छात्राओं के साथ स्कूल जाने और छुट्टी के बाद मार्ग पर अभद्रता करते हैं। इनके विरुद्ध प्रधानाचार्या की ओर से पुलिस में शिकायत भी की जा चुकी है। इसके अलावा यह खेतीखान के शांत माहौल को अशांत भी करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed