फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Van Mahotsav ends with a pledge to protect planted plants

रोपित पौधों की सुरक्षा के संकल्प के साथ वन महोत्सव का समापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav ends with a pledge to protect planted plants
चंपावत। वन विभाग की ओर एक जुलाई से संचालित वन महोत्सव के समापन में लगाए गए पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया। विभाग की ओर से चंपावत और लोहाघाट के बीच में स्थित मानेश्वर पार्क में पौधरोपण अभियान चलाकर विभिन्न प्रजाति के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी मयंक शेखर झा के निर्देशन पर उप प्रभागीय वनाधिकारी एचएस सेमिया और वन क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत लोगों को वनों के महत्व की जानकारी देते हुए वनों को आग से बचाने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर डिप्टी रेंजर बृजमोहन टम्टा, वन दरोगा चतुर सिंह, करम सिंह, प्रकाश गिरि, हरीश चंद्र जोशी, नारायण सिंह, दिनेश चंद्र, हरिदत्त जोशी, खीमानंद जोशी आदि ने बांज, बुंराश, फल्याट, अकेशिया आदि प्रजाति के पौधों का रोपण किया। वन महोत्सव के तहत जिले के अन्य स्थानों में भी वन विभाग के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया वन महोत्सव
थल (पिथौरागढ़)। वन विभाग बेड़ीनाग रेंज की ओर से एक जुलाई से चलाए जा रहे वन महोत्सव सप्ताह को धूमधाम के साथ मनाया। इसके तहत बुधवार के दिन पांखू घाटी के दशौली गांव में वन महोत्सव मनाया गया। बेड़ीनाग रेंज की वन क्षेत्राधिकारी चंद्रा महरा ने बांज और आंवला के पौधे की पूजा रस्म अदायगी के बाद उनका रोपण किया। दशौली ग्राम सभा के मंदिर परिसर तथा सार्वजनिक स्थानों में आंवला, बांज, फल्यांट, अखरोट, तेजपत्ता के पौधे लगाए गए। इस मौके पर वन दरोगा राजेंद्र सिंह कार्की, सतीश जोशी, ज्योति जोशी वन पंचायत के सरपंच भी मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed