फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vajra Barahi attractive procession

मां वज्र बाराही की आकर्षक शोभायात्रा निकाली

Fri, 19 Aug 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवीधुरा (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, देवीधुरा (चंपावत)। Updated Fri, 19 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Vajra Barahi attractive procession
डोला यात्रा - फोटो : अमर उजाला

देवीधुरा (चंपावत)। मां बाराहीधाम में बग्वाल के अगले दिन शुक्रवार को मां वज्र बाराही की आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह नंदघर में धन सिंह बागड़, उनके बेटे जमन सिंह, माहरा गांव के हर सिंह माहरा ने आंखों में काली पट्टी और काले कंबल से पिटारी में बंद मां वज्र बाराही, मां महाकाली, मां सरस्वती की मूर्तियों को दूध से स्नान कराया। इसके बाद उन्हें नए परिधान, आभूषण पहनाए गए। बाद में मूर्ति की विधिवत पूजा की गई। पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री, उनके पुत्र गोकुल शास्त्री, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी ने पूजा कराई।

विज्ञापन


नंदगृह से मां की शोभायात्रा का सिलसिला शुरू हुआ। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ शोभायात्रा चार खाम, सात थोक के लोगों के साथ शोभायात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए मुचकंद ऋषि के आश्रम में पहुंची। जहां मां ने चिरनिद्रा में विराजमान मुचकंद ऋषि को अपने दर्शन दिए। महिलाओं ने उपवास रख शोभायात्रा में हिस्सा लिया। ऐसी मान्यता है कि काल भैरव संग्राम में ऋषि द्वारा देवताओं का सहयोग करने पर मां बाराही ने उन्हें आज के दिन वर्ष में एक बार दर्शन देने का आशीर्वाद दिया था।
विज्ञापन


शोभायात्रा में मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया, गौरव सिंग्वाल, तारा चम्याल, दान सिंह राणा, हयात सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह राणा, गिरीश सिंग्वाल, राजेंद्र बिष्ट, चेतन भैय्या, बिशन सिंह चम्याल, दिनेश सिंह चम्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने बग्वाल मेले में आए व्यापारियों की दुकानों का निरीक्षण किया। जिला पंचायत की ओर से इस वर्ष मेले में आने वाले व्यापारियों से किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लिया जा रहा है। साथ ही उन्हें निशुल्क विद्युत सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।


अध्यक्ष का कहना था कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी व्यापारी से टैक्स मांगता है तो वह तत्काल इसकी शिकायत उनसे करें। बरेली से आए व्यापारी राम लाल, पीलीभीत से आए रामभरोशे, खटीमा से आए विक्रम सहित सभी व्यापारियों ने उन्हें दी गई सुविधा के लिए आभार जताया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed