{"_id":"6096d9af8ebc3e8dac37d473","slug":"vaccination-in-champawat-champawat-news-hld423796581","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के स्थान पर छतार अस्पताल में टीकाकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के स्थान पर छतार अस्पताल में टीकाकरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए अब जिला अस्पताल के बजाए छतार स्थित जिला क्षय नियंत्रण केंद्र में टीकाकरण केंद्र शुरू कर दिया गया है।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ.आरके जोशी ने बताया कि कोविड वार्डों में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण अब संक्रमितों को सामान्य वार्डों में बिस्तर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इसके चलते अब टीकाकरण का कार्य छतार में किया जाएगा। छतार के अलावा जिला मुख्यालय के मुड़ियानी पंचायत घर में भी टीकाकरण सेशन साइड शुरू हो गई है।
मुड़ियानी में वरिष्ठ फार्मासिस्ट भूपेश जोशी एवं डॉ. मंजीत सिंह की देखरेख में टीकाकरण का कार्य प्रारंभ हुआ, जिसमें वैक्सीनेटर जिज्ञासा बिष्ट और भावना की ओर से टीके लगाए गए।
विज्ञापन
टीकाकरण कार्य सुचारु रूप से संचालित करवाने में ग्राम प्रधान के अलावा शिक्षा विभाग के हर्षवर्धन बिष्ट, संजय कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा मेहरा और गीता आदि ने सहयोग प्रदान किया।