{"_id":"587bab054f1c1b332defe3b9","slug":"uttarayani-kautik-cultural-parties-bang","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरायणी कौतिक में सांस्कृतिक दलों का धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरायणी कौतिक में सांस्कृतिक दलों का धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sun, 15 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरेला क्लब के उत्तरायणी कौतिक (मेले) में कुमाऊंनी सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। मेले में दर्शकों की काफी भीड़ रही। देर रात तक लोग उत्तराखंड के विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कलाकारों के साथ झूमते रहे।
शहर के गांधी में आयोजित मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित व्यवसायी वीरू चंद ने किया। मेले में दोपहर से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई थी। शाम तक सीनियर वर्ग के स्कूली बच्चों की एकल एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता के साथ ही स्थानीय कलाकारों ने समां बांधा और शाम छह बजे से बाहर से आए सांस्कृतिक दलों ने एक से बढ़कर एक शानदार कार्यक्रम पेश किए। अल्मोड़ा की संस्कार सांस्कृतिक समिति एवं खटीमा की व्याख्या जन जाग्रति और नाट्य समिति के कलाकारों ने कोमल राणा के दिशा-निर्देशन में प्रस्तुति दी। वहीं, पिथौरागढ़ के गायक तारा बथनी ने स्वर का जादू बिखेरा और हास्य कलाकार धन सिंह ने दर्शकों को जमकर हंसाया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही लोगों ने स्वादिष्ट कुमाऊंनी व्यंजनों को स्वाद चखा। बच्चों ने भी मेले में लगे झूलों और मिक्की माउस का खूब आनंद उठाया। क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद, सचिव अजय गुरुरानी, डा. वीके जोशी, डा. दीपक गहतोड़ी, डा. दिनेश चंद्र पाठक, जानकी खर्कवाल, एलडी गहतोड़ी आदि मेले की व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन
एकल डांस में एमडीएम की राजश्री अव्वल
टनकपुर। उत्तरायणी कौतिक में हुई सब जूनियर स्कूली बच्चों की एकल एवं ग्रुप डांस और झांकी प्रतियोगिता में एमडीएम स्कूल अव्वल रहा। एकल डांस में एमडीएम स्कूल की राजश्री चंद प्रथम, केवि वन की छाया द्वितीय, नंदा कान्वेंट स्कूल की नीतिका मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। ग्रुप डांस में एमडीएम स्कूल प्रथम, विजन पब्लिक स्कूल द्वितीय, नंदा कान्वेंट स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार बांटे गए।