{"_id":"668b6c1a69f926c914068a23","slug":"uttarakhand-weather-rain-in-champawat-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में बारिश से तबाही: इस झूला पुल के बहने से पांच हजार लोगों की जिंदगी पर संकट, जगह-जगह भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में बारिश से तबाही: इस झूला पुल के बहने से पांच हजार लोगों की जिंदगी पर संकट, जगह-जगह भूस्खलन
Mon, 08 Jul 2024 10:03 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:03 AM IST
सार
चंपावत में बेलखेत का झूला पुल क्वारला नदी के उफान में बह गया है। पुल बहने से करीब क्षेत्र की पांच हजार आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय और राज्य के अन्य हिस्सों से कट गया है।
विज्ञापन
झूला पुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंपावत में बेलखेत का झूला पुल क्वारला नदी के उफान में बह गया है। पुल बहने से करीब क्षेत्र की पांच हजार आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय और राज्य के अन्य हिस्सों से कट गया है। लगातार हो रही बारिश से जगह जगह भूस्खलन भी हो रहा है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- PHOTOS: बारिश के आगे बेबस जिंदगी, 87 घरों और दुकानों में घुसा मलबा और पानी; तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर
विज्ञापन
वहीं बजौन गांव को मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क भूस्खलन से धंस गई है। बनबसा क्षेत्र में देवीपुरा पंतर फार्म में बारिश के कारण तीन परिवारों को खतरा हो गया है। रातभर मकान परिसर में जलभराव होने से परिवारों के सदस्यों ने मकान के छत पर बने एक कमरे में शरण ले रखी है।
विज्ञापन
वहीं, चंपावत जिले में लगातार हो रही बारिश से लोहाघाट, चंपावत, बनबसा और टनकपुर में बिजली गुल है। देर रात लोहाघाट में 33केवी लाइन में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली गुल होने से लोगों की मुश्किलें बड़ गई हैं। फोन चार्ज करना मुश्किल हो रहा है। घर में लगाए गए इन्वर्टर की बैटरी बैकअप भी जवाब दे गई है। बिजली गुल हुए करीब 10 घंटे का समय हो गया है। लोहाघाट में यूपीसीएल कर्मी भारी बारिश में फॉल्ट ठीक करने में लगे है।