फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand News: Uncontrolled car hits canter in lohaghat champawat

Road Accident: अनियंत्रित कार ने खड़े कैंटर को पीछे से मारी टक्कर, छह घायल; पूजा कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

Tue, 23 Apr 2024 03:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 23 Apr 2024 03:11 PM IST
सार

खटीमा हाईवे में बिचई के पास सोमवार देर रात अनियंत्रित कार ने खड़े कैंटर वाहन को टक्कर मार दी। हाइसे में कार सवार दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Uncontrolled car hits canter in lohaghat champawat
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खटीमा हाईवे में बिचई के पास सोमवार देर रात अनियंत्रित कार खड़े कैंटर वाहन से टकरा गई। हाइसे में कार सवार दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। सभी घायल नेपाल के जिला बैतड़ी में आयोजित एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर बाया पिथौरागढ़ से लौट रहे थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब दस बजे टनकपुर से बनबसा को जा रही संख्या यूके03टीए 1608 खटीमा हाईवे में बिचई के पास अनियंत्रित होकर खड़े कैंटर संख्या यूके 18सीए 5400 से टकरा गई। हादसे में सवार बनबसा के चंद फार्म निवासी किरन देवी (65), सागर सिंह(18), नीरज सिंह (20), महेश सिंह (19), मदन सिंह (28) और राधा देवी (23) घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने तत्काल उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कार चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: जंगल में सड़ा-गला शव मिला...20 दिन पुराना, इलाके में फैली सनसनी; मृतक की नहीं हो पाई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्प्ताल में डॉ़. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि घायल मदन सिंह और महेश सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed