फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: body found in Nainital forest

Nainital: जंगल में सड़ा-गला शव मिला...20 दिन पुराना, इलाके में फैली सनसनी; मृतक की नहीं हो पाई पहचान

Tue, 23 Apr 2024 12:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 23 Apr 2024 12:52 PM IST
सार

हलद्वानी कर्णप्रयाग एनएच के पास गेठिया के जंगल में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गयी। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: body found in Nainital forest
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हलद्वानी कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गेठिया के जंगल में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गयी। शव बेहद सड़ा- गला है। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। ज्योलीकोट चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गांव के जंगल में चारा-पत्ती लेने गये लोगों को गेठिया के जंगल में सड़ा-गला शव मिलने की जानकारी मिली। इस पर ज्योलीकोट चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Forest Fire: नैनीताल जाने वाले हो जाएं सावधान, आग से धधक रहे यहां के जंगल, पारा बढ़ा...लाचार नजर आ रहा विभाग

विज्ञापन

पुलिस टीम को गेठिया-सैनिटोरियम से करीब एक-डेढ़ किमी दूर नीचे जंगल में सड़ी गली अवस्था में शव मिला। चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य ने बताया कि शव का चेहरा गला हुआ है। इसलिए पहचान में नहीं आ रहा है। शव अपेक्षाकृत ठंडे-धूप रहित स्थान पर पड़ा मिला है। अनुमान के अनुसार उम्र 35- 40 सालल और मृत्यु करीब 15-20 दिन या इससे भी पहले हुई हो सकती है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नैनीताल ले जाया जा रहा है। पुराना शव होने से पता नहीं चल पा रहा है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed