{"_id":"57e40d2f4f1c1b0222a83b17","slug":"uri-remained-closed-to-protest-the-attack-lohaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ी आतंक हमले के विरोध में बंद रहा लोहाघाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी आतंक हमले के विरोध में बंद रहा लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Thu, 22 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट बाजार में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उड़ी में आतंकी हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को लोहाघाट के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। युवाओं ने वीर कालू सिंह चौराहे पर जनसभा कर पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताया। वहीं, बंद के चलते ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद सब्जी आदि की कुछ दुकानें खुली।
बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई, आर्यन संगठन समेत नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं ने स्टेशन बाजार पर जनसभा कर उड़ी में हुई आतंकी घटना में शहीद हुए जवानों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने नगर क्षेत्र के कई विद्यालयों को बंद भी करवाया। बाद में युवाओं ने स्टेशन बाजार से खड़ी बाजार, एकता चौक, मीना बाजार आदि जगहों पर जुलूस निकाला। नगर के पुराने एसबीआई के सामने व्यापारियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला भी फूंका। इस दौरान इंदर ढेक, मनोज बडोला, अजय ढेक, आशीष राय, गोविंद प्रसाद, दीपक फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
लोहाघाट। पूर्व सैनिकों ने नगर में कैंडल मार्च निकालकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान कै.हयात सिंह, कै.रघुवीर सिंह, कै.बिशन सिंह, हवलदार हयात सिंह, हेमंत राय, बलवंत फर्त्याल, सूबेदार अमर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
चंपावत में खुला रहा बाजार
चंपावत। उड़ी में आतंकवादी हमले के विरोध में देश व्यापी बंद का चंपावत जिला मुख्यालय में कोई असर नहीं दिखाई दिया। यहां बृहस्पतिवार को भी मुख्य बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला रहा। इस मामले को लेकर व्यापारी दो गुटों में बंटे नजर आए।