फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   UPNL workers offer prayers for the wisdom of the government

उपनल कर्मियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए पूजा-अर्चना की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
UPNL workers offer prayers for the wisdom of the government
सरकार की सद्बुद्घि के लिए चंपावत कलक्ट्रेट में पूजा-अर्चना करते उपनल कर्मी। फोटो: संवाद न्यूज एज? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के दो दिन कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन हुआ। कर्मियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए पूजा-अर्चना भी की। ये कर्मी समान कार्य समान वेतन, नियमितीकरण के लिए नियमावली आदि मांगों के लिए आंदोलित हैं। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक हीराबल्लभ कुलेठा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसमें मीना मेहता, पवन डुंगरिया, घनश्याम जोशी, विनोद पाटनी, विनोद कर्नाटक, कमला अधिकारी, कमला थापा, ममता जोशी, निर्मल बिनवाल, विनोद पाटनी आदि थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अप्रेंटिसधारियों से दूर हुई उपनल कर्मियों की कमी
चंपावत। चंपावत जिले में उपनल से 450 से अधिक कर्मी रखे गए हैं। इन कर्मियों की हड़ताल के कारण कुछ विभागों के कामकाज पर असर पड़ा। यहां जिला अस्पताल में उपनल से रखे गए कर्मियों की भरपाई अप्रेंटिस में आए कर्मियों के जरिये की गई। पैरामेडिकल स्टाफ सचिन पचौली, शिवानी तड़ागी, चेतना वर्मा आदि ने भर्ती मरीजों के इलाज में मदद की। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed