फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   UPCL cut power of Sharda barrage

यूपीसीएल ने शारदा बैराज की बिजली काटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
UPCL cut power of Sharda barrage
बनबसा (चंपावत)। बकाया राशि का भुगतान न करने पर यूपीसीएल ने शनिवार को यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स की बिजली काट दी है। इससे शारदा बैराज, कार्यालय व कालोनी परिसर में पावर कट हो गया। रात समय बैराज समेत कार्यालय आदि जगहों में रात में अंधेरा पसर गया है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर यूपीसीएल ने शारदा हेडवर्क्स की बिजली काट दी। यूपीसीएल के एसडीओ सोएब रजा ने बताया कि करीब पांच करोड़ का बकाया जमा न किए जाने से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बैराज एवं कार्यालय व कालोनी परिसर की बिजली काटी गई है। बताया कि बैराज का तीन करोड़ और कार्यालय, कालोनी परिसर का दो करोड़ का भुगतान लंबित है। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइटों का 30.38 लाख रुपये का भुगतान नहीं किए जाने से टनकपुर नगर की स्ट्रीट लाइटों कनेक्शन भी काटा गया है। इसके अलावा कई अन्य विभाग की भी बिजली काटी जानी है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य का कहना है कि करीब डेढ़ साल पूर्व यूपी सिंचाई विभाग और यूपीसीएल के बीच हुई अधिकारिक बैठक में पिछला भुगतान शासन स्तर किए जाने पर सहमति बनी थी। नया भुगतान नियमित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय बिजली काट दिए जाने से पूर्णागिरि मेले की तैयारियां धरी रह जाएंगे। बैराज की सुरक्षा व रखरखाव पर असर पड़ने के साथ ही पेयजल संकट पैदा होगा। उन्होंने यूपी सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया है। इधर यूपीसीएल के एसडीओ सोएब रजा ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों का 30.38 लाख रुपये का भुगतान नहीं किए जाने से टनकपुर पालिका का कनेक्शन काट दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य विभाग की भी बिजली काटी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed