फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Upanl indefinite movement of workers

उपनल कर्मचारियों का बेमियादी आंदोलन शुरू

Fri, 25 Nov 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 25 Nov 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Upanl indefinite movement of workers
उपनल कर्मचारियों का बेमियादी आंदोलन शुरू - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार से बेमियादी आंदोलन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


यहां कलक्ट्रेट सभागार में जिले के कर्मियों ने धरना देने के बाद प्रदर्शन किया। हड़ताल से सरकारी विभागों में कुछ हद तक कामकाज प्रभावित हुआ है।

महासंघ के जिलाध्यक्ष रमेश सुतेड़ी ने कहा कि उपनल के स्थान पर विभागीय संविदा की लंबे समय से की जा रही मांग की सरकार अनदेखी कर रहे हैं। उपनल की संविदा से कर्मियों को हर माह मानदेय में करीब 13 प्रतिशत का नुकसान हो रहा है। बृहस्पतिवार को देहरादून में प्रदेश नेतृत्व की सरकार से हुई वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। कलक्ट्रेट में राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने हड़ताली कर्मियों से वार्ता की।


सोमवार को दून में मुख्यमंत्री से इस मसले पर वार्ता कर समाधान निकालने का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन में राकेश फर्त्याल, आनंद अधिकारी, पुष्कर सिंह, मोनू महरा, दिनेश चंद्र पंत, हेम खर्कवाल, दीपा कापड़ी, उमा आर्या, हीराबल्लभ जोशी, मनोज बिष्ट, सूर्य प्रताप, मनोज गड़कोटी, हीराबल्लभ कुलेठा, जर्नादन जोशी, चंदन बोरा, दीपक जोशी, नवीन जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed