{"_id":"586d1ff54f1c1b1c7e159d83","slug":"until-now-the-election-office-opened","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तो चुनाव कार्यालय तक नहीं खोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तो चुनाव कार्यालय तक नहीं खोले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 04 Jan 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत विधानसभा सीट में कांग्रेस काबिज है। यहां से मौजूदा विधायक हेमेश खर्कवाल को टिकट मिलना तय है। भाजपा में यहां दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश गहतोड़ी, नरेंद्र लडवाल, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, पूर्व मंत्री बीना महराना, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, हेमा जोशी, शंकरदत्त पांडेय, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, मदन महर, दीपक पाठक, जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया आदि मुख्य दावेदार हैं।
लोहाघाट सीट से इस वक्त भाजपा के पूरन सिंह फर्त्याल विधायक हैं। सीटिंग-गेटिंग के फार्मूले के तहत उन्हें टिकट मिलना तय है। यहां कांग्रेस में टिकट को लेकर कई दावेदार हैं। राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, मोहन सिंह ढेक, जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा आदि मुख्य दावेदार हैं। चंपावत जिले में प्रमुख दावेदारों पर सरकारी बकाया नहीं है।
राजनीतिक दलों के कार्यालय में बुधवार को सन्नाटा रहा। चंपावत में कांग्रेस का इस वक्त कोई दफ्तर नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता विकास साह का कहना है कि जल्द ही पार्टी का कार्यालय खोला जाएगा। वहीं भाजपा के कार्यालय में भी हलचल गायब थी। भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया का कहना है कि ज्यादातर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के इधर-उधर होने से कार्यालय में भीड़ नहीं है। वहीं पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहने वाली बसपा का भी दफ्तर नहीं है। वरिष्ठ नेता राजू शर्मा का कहना है कि एक हफ्ते में चुनाव कार्यालय खोल दिया जाएगा। उक्रांद और सपा के कार्यालयों के भी ऐसे ही हाल हैं।
विज्ञापन
आचार संहिता से लटक जाएगा ब्लड बैंक
आचार संहिता के लागू होने से अब ब्लड बैंक का काम लटक जाने की आशंका है। ब्लड बैंक के लिए 36.90 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इसके अलावा पेयजल की पाटी की योजना का काम प्रभावित हुआ है। जल निगम के अधिशासी अभियंता एचसी भारती ने बताया कि पाटी ब्लाक की योजना की एक-दो दिन में मंजूरी मिलनी थी, लेकिन अब यह योजना अटक गई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीडी भट्ट का कहना है कि अधिकांश योजनाओं के दो माह पूर्व मंजूर होने से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई।
चंपावत विधानसभा
-113 मतदान केंद्र
-142 मतदेय स्थल
कुल मतदाता-87048
पुरुष- 45619
महिला- 41429
नए वोटर-1304
नए मतदेय स्थल- 7
लोहाघाट विधानसभा सीट
कुल वोटर- 100378
पुरुष- 52736
महिला- 47642
नए वोटर-1426
मतदान केंद्र- 172
मतदेय स्थल-178
नए मतदेय स्थल-15
खंभों से नहीं हटे होर्डिंग्स
प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों से राजनीतिक दलों के पोस्टर-बैनर एक सप्ताह पूर्व हटाए। लेकिन अब भी कई जगह सियासी दलों के होर्डिंग्स लटके हुए हैं। यहां टेलीफोन और बिजली के दो खंभों में राजनीतिक दलों के होर्डिंग लटके हैं। प्रशासन का कहना है कि इन होर्डिंग्स को हटाया जाएगा।
चंपावत में 17 वर्षों में फरवरी में कभी नहीं हुई बर्फबारी
मतदान तिथि 15 फरवरी को बर्फबारी का अंदेशा काफी कम है। मौसम विभाग का कहना है कि चंपावत जिले में मुख्य रूप से देवीधुरा, मायावती आश्रम, झुमाधुरी में बर्फबारी होती है, लेकिन यहां भी बर्फबारी बीते 17 साल में कभी फरवरी में नहीं हुई। वैसे पुराने रिकार्ड भी इस बात की तस्दीक करते हैं। उत्तराखंड राज्य विधानसभा के 14 फरवरी को पहले चुनाव के दौरान भी यहां मौसम खुशगवार था।
जिला निर्वाचन अधिकारी का सोशल मीडिया एकाउंट:7579106767