फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Unsocial elimentes set the house on fire

अराजक तत्वों ने दुमंंजिले मकान में आग लगाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Unsocial elimentes set the house on fire
जनकांडे गांव का जला मकान। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी ब्लाक के जनकांडे गांव में अराजक तत्वों ने खाली पड़े दुमंजिले मकान में आग लगा दी। बृहस्पतिवार देर शाम हुई इस वारदात में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस मकान में कोई नहीं रहता था। अलबत्ता आग किसने और क्यों लगाई? इसका पता लगाया जा रहा है। जानकारी मिलने पर शुक्रवार को पहुंची राजस्व विभाग और अग्निशमन की टीम ने हालात का जायजा लिया। जनकांडे गांव में किस्मी देवी पत्नी स्वर्गीय गणेश सिंह बोहरा का मकान आबादी से दूर है। ग्राम प्रधान मदन राम, पूर्व प्रधान श्याम सिंह महरा ने बताया कि खाली छोड़े इस मकान में बृहस्पतिवार देर शाम आग लग गई। जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। किस्मी देवी गांव में ही अपने दूसरे मकान में रहती हैं। राजस्व विभाग का कहना है कि मकान में आग लगाने में अराजक तत्वों का हाथ हो सकता है। राजस्व उप निरीक्षक अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मकान में फर्नीचर, संदूक, चारपाई आदि को नुकसान हुआ है। 50 हजार रुपये के कुल नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed