{"_id":"65a957d1c81edd490c00c4f9","slug":"unknown-person-dies-due-to-cold-in-tanakpur-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1829-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर में ठंड से अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर में ठंड से अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ा दम
Thu, 18 Jan 2024 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण ठंड माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
बृहस्पतिवार की सुबह मनिहारगोठ पुलिस चौकी को रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि मृतक का बायां हाथ कटा हुआ था और वह पिछले चार-पांच दिन से क्षेत्र में घूम रहा था। उसे खटीमा क्षेत्र में भी कुछ समय तक घूमता देखा गया था। बता दें कि क्षेत्र में इस सीजन में ठंड के प्रकोप से दूसरी मौत है। करीब पखवाड़े भर पहले भी सालवनी के जंगल में करीब 45 वर्षीय अज्ञात की ठंड से मौत का मामला सामने आया था। संवाद