फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uninterrupted electricity will be available in Maa Purnagiri Dham area.

Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में निर्बाध बिजली मिलेगी

Thu, 04 Dec 2025 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 04 Dec 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Uninterrupted electricity will be available in Maa Purnagiri Dham area.
टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में हर मौसम में निर्बाध बिजली के लिए विभाग की ओर से तैयारी तेज हो गई हैं। विभाग ने धाम क्षेत्र के अंतर्गत धूनी स्थल के पास 63 केवीए के चार नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। सप्ताह भर में कार्य पूरा हो जाएगा। बिजली विभाग के एसडीओ मयंक भट़्ट ने बताया कि धाम क्षेत्र में हर मौसम में निर्बाध बिजली के लिए कवर कंडक्टर लाइन का भी कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इससे पहले विभाग की ओर से नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे मेले के समय अधिक लोड होने पर लो वोल्टेज आदि की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा कवर कंडक्टर लाइन होने से पेड़ की टहनियां आदि गिरने और छोटे फाल्टों आदि से भी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed