{"_id":"6a2457f62acdb097620d3cf1","slug":"under-security-entry-to-sharda-river-and-its-banks-was-prohibited-champawat-news-c-229-1-alm1003-140094-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सुरक्षा के तहत शारदा नदी और तट पर जाने से लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सुरक्षा के तहत शारदा नदी और तट पर जाने से लगाई रोक
Sat, 06 Jun 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन प्रशासन ने मानसून काल में सुरक्षा के तहत शारदा नदी और तट पर जाने पर रोक लगाई है। एनएचपीसी प्रशासन ने बनबसा और टनकपुर के नागरिकों को सूचित किया है कि 15 जून से 15 अक्तूबर तक नदी का जलस्तर समय-समय पर घटता-बढ़ता रहता है। इससे टनकपुर बैराज के गेट खोल नदी का पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जाता है। इस दौरान नदी में पानी बढ़ने से नदी और नदी तट पर जाने से जानमाल का खतरा होता है। एनएचपीसी प्रशासन ने लोगों को स्वयं, मवेशियों और वाहनों के लिए नदी और नदी तट पर नहीं जाने की अपील की है। एनएचपीसी प्रशासन नदी किनारे के ग्रामीण क्षेत्रों में ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये भी लोगों को सतर्क करता रहता है। संवाद
विज्ञापन