{"_id":"6571fbcebaff415052066418","slug":"uncontrolled-van-overturns-seven-injured-one-in-critical-condition-champawat-news-c-229-1-shld1009-3848-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अनियंत्रित वैन पलटी, सात घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अनियंत्रित वैन पलटी, सात घायल, एक की हालत गंभीर
Thu, 07 Dec 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट मार्ग में मरोड़ाखान के पास सड़क पर पलटी माऱति वैन। स्रोत: पटवारी
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट से रेगडू जा रही वैन के मरोड़ाखान के पास पलटने से उसमें सवार सात लोगों में से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को रेफर किया गया है।
बृहस्पतिवार शाम को वैन (यूके 03 टीए 1574) बाराकोट से नौगांव रेगडू जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार सात लोग घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे चंपावत के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बहादुर सिंह मौके में पहुंच गए। घटना की सूचना देने के बाद 108 वाहन के आने में देरी होने पर उन्होंने तीन घायलों को अपने वाहन से उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
इधर सूचना मिलते ही तहसीलदार विजय गोस्वामी, पटवारी सुनील माहरा, लोहाघाट थाने के एसआई हेमंत कठैत मौके में पहुंच गए। तहसीलदार ने बताया कि वाहन में शोभा देवी, नीलावती देवी, दीपिका देवी, गंगा देवी, भावना देवी, जानकी देवी, दीवान राम और चालक जगदीश सिंह सवार थे। उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजीम ने बताया कि जानकी देवी के सिर में चोटें हैं जिन्हें सिटी स्कैन के लिए रेफर किया गया है। अन्य को मामूली चोटें थीं जिनका प्राथमिक इलाज किया गया। एसआई कठैत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।