Champawat Crime: चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, मां ने दी तहरीर...पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
चंपावत में एक बार फिर चाचा भतीजी का रिश्ता शर्मसार हुआ है। एक चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंपावत जिले की एक ग्राम पंचायत में एक बार फिर चाचा भतीजी का रिश्ता शर्मसार हुआ है। एक चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
चंपावत जिले में लगातार रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटनाएं थामने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत में चाचा ने अपनी सगी भतीजी को हवस का शिकार बनाया और लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की मां की तहरीर के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये पढ़ें- सोमेश्वर में तबाही का मंजर: नहीं हटा घरों और दुकानों से मलबा, तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप...पानी को तरसे लोग
प्रभारी कोतवाल भुवन चंद्र आर्य ने बताया कि नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।