फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cloud burst in Someshwar: Debris not removed from houses and shops in Someshwar

सोमेश्वर में तबाही का मंजर: नहीं हटा घरों और दुकानों से मलबा, तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप...पानी को तरसे लोग

Sat, 11 May 2024 12:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 11 May 2024 12:50 PM IST
सार

सोमेश्वर क्षेत्र में बारिश के बाद उपजे हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। प्रभावित क्षेत्रों में घर, दुकानें और रास्ते अब भी मलबे से पटी हैं। प्रभावित घरों से मलबा हटाने में जुटे हैं तो प्रशासन रास्तों से। वहीं, चनौदा में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है।

विज्ञापन
Cloud burst in Someshwar: Debris not removed from houses and shops in Someshwar
सोमेश्वर में तबाही का मंजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सोमेश्वर क्षेत्र में बारिश के बाद उपजे हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। प्रभावित क्षेत्रों में घर, दुकानें और रास्ते अब भी मलबे से पटी हैं। प्रभावित घरों से मलबा हटाने में जुटे हैं तो प्रशासन रास्तों से। वहीं, चनौदा में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है तो अधूरिया में जलापूर्ति ठप रहने से प्रभावित पानी के लिए भी तरस गए हैं।

सोमेश्वर के चनौदा, अधूरिया, जैंचोली, भनार, गुरुड़ा, बैगनिया, लखनाड़ी, जालधौलाड़, डिगरा, भगतोला, बले, रेमलाडूंगरी, मालौंज गांवों के लोगों के लिए बुधवार रात हुई बारिश आफत बनकर बरसी। पहाड़ी से आया मलबा और बोल्डर लोगों के घरों और दुकानों में घुस गए। तीन दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। लोग अब भी घरों, दुकानों से मलबा हटाने में जुटे हैं। भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर घरों में घुसने से प्रभावितों के लिए इसे हटाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करना जरूरी, एक महीने में उचित स्थान चुनें...जानिए और क्या बोली खंडपीठ

विज्ञापन
विज्ञापन

मलबा हटाने के बाद प्रभावितों को अपने घरों में आई दरारें भी भरनी पड़ेंगी। गांवों में पेयजल लाइनें ध्वस्त होने से जलापूर्ति ठप है। हालात यह हैं कि टैंकर से पानी बांटकर प्रभावितों को राहत पहुंचाई जा रही है। वहीं चनौदा में बीते तीन दिन से बिजली गुल रहने से लोग परेशान हैं।

चौखुटिया में भी नहीं हटा घरों और दुकानों से मलबा
चौखुटिया में भी बारिश ने खूब आफत मचाई। यहां भी दुकानों और घरों में मलबा घुस गया। तीन दिन बाद भी प्रभावित मलबा हटाकर जीवन पटरी पर लाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। संवाद

सोमेश्वर में 67 प्रभावितों को बांटा 3.66 लाख मुआवजा
सोमेश्वर क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का आकलन अंतिम चरण में है। प्रशासन ने प्रभावितों को मुआवजा बांटने की कार्यवाही शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को क्षेत्र के 67 प्रभावितों को 3,66,500 रुपये मुआवजा बांटा गया। फिलहाल नुकसान का आकलन जारी है। 

बोले प्रभावित
हम खुद अपने घरों का मलबा हटा रहे हैं। प्रशासन राहत के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहा है। यदि मलबा हटाने में सहयोग मिलता तो हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते। -कुंवर भाकुनी, चनौदा।

सड़क से मलबा तो हटाया जा रहा है, लेकिन घरों और दुकानों का मलबा प्रभावितों को खुद हटाना पड़ रहा है। श्रमिक नहीं मिलने से दिक्कत आ रही है। इस कठिन समय में प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। -शंकर राम, जालधौलाड़।

बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के साथ ही प्रभावितों को मुआवजा बांटने की कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रभावितों की हरसंभव मदद की जा रही है। -खुशबू पांडे, तहसीलदार, सोमेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed