{"_id":"64ad93f9daa6b34f430b9212","slug":"uncertainty-remained-on-nh-national-highway-closed-six-times-a-day-champawat-news-c-229-1-shld1009-434-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनएच पर बनी रही अनिश्चितता... दिनभर में छह बार बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनएच पर बनी रही अनिश्चितता... दिनभर में छह बार बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग
Tue, 11 Jul 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
एनएच पर स्वांला के पास फंसे वाहन। संवाद
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को बारिश के कारण मलबा आने से दिनभर में छह बार बंद हुआ। इस दौरान कुल मिलाकर साढ़े पांच घंटे से अधिक समय तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। सुबह 4:45 बजे से आवाजाही बंद रहने से वाहनों के फंसने से यात्री परेशान रहे। एनएच पर अमोड़ी और स्वांला में दो-दो बार और बेलखेत और बाराकोट के पास एक-एक बार सड़क बंद हुई।
सड़क बंद होने पर वाहनों को चंपावत कोतवाली और टनकपुर ककरालीगेट के पास रोक दिया गया। एनएच खंड ने मशीन लगाकर मलबे को हटवाकर आवाजाही सुचारु कराई। इसके अलावा पूर्णागिरि धाम के लिए जाने वाली सड़क सहित कुल 15 ग्रामीण मार्ग भी बंद हैं।
मंगलवार के बाद अब बुधवार को भी जिले की इंटर तक की सभी शिक्षण संस्थाएं और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने इसके आदेश जारी किए हैं। बुधवार को सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की गई है।
विज्ञापन
समय-दर-समय एनएच का हाल
सुबह 4:45 बजे से 5:35 बजे (50 मिनट) : अमोड़ी में मलबा आने से एनएच बंद रहा।
सुबह 5:50 बजे से 6:15 बजे (25 मिनट) : स्वांला में मलबा आने से बंद रहा।
सुबह 9:15 बजे से 11:15 बजे (दो घंटे) : अमोड़ी में मलबा आने से एनएच बंद रहा।
अपरान्ह 1:05 बजे से 2:35 बजे (डेढ़ घंटा) : अमोड़ी में मलबा आने से एनएच बंद रहा।
अपरान्ह 5:25 बजे से 5:45 बजे (20 मिनट) : बाराकोट के पास मलबा आने से एनएच बंद रहा।
अपरान्ह 5:35 बजे से 5:55 बजे (20 मिनट) : बेलखेत के पास मलबा आने से एनएच बंद रहा।
इनसेट
चंपावत जिले की बंद 15 सड़कें
टनकपुर ककरालीगेट-ठुलीगाड़, पुनाबे-सिप्टी, गौड़ी-किमतोली, रीठा-तलाड़ी, कजीना-पुनौली, मूलाकोट-कांडे-भुइयां, खटोली मल्ली-वैला, धौन-सल्ली, अमोड़ी-छतकोट, धौन-दियूरी-बजौन, धौन-बड़ोली, अमोड़ी छतकोट-घुरचुम पाली, नरसिंह डांडा-भगीना भंडारी, लेटी रियासी-तरकुली और मटियानी मोटर मार्ग।
इनसेट
बारिश से अस्तव्यस्त रहा जनजीवन
चंपावत। मंगलवार लगातार हुई बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त रहा। इंटर तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे लेकिन बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बारिश के बीच आवाजाही करनी पड़ी। रसोई गैस सिलिंडर ढोने वालों को भी दुश्वारी हुई। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने आपदा नियंत्रण कक्ष का मुआयना कर कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। संवाद
इनसेट
जिले की बारिश का आंकड़ा सुबह आठ बजे तक
चंपावत: 15.50 मिमी
लोहाघाट: 02 मिमी
पाटी: 01 मिमी
बनबसा: 03 मिमी