फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ultrasound started in Lohaghat after nine days

Champawat News: नौ दिन बाद लोहाघाट में शुरू हुए अल्ट्रासाउंड

Wed, 24 May 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 24 May 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound started in Lohaghat after nine days
लोहाघाट उप जिला अस्पताल में अल्ट्रसाउंड करते जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ.प्रदीप बिष्ट।
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में नौ दिन बाद अल्ट्रासाउंड हुए। अल्ट्रासाउंड नहीं होने की वजह डॉक्टर का छुट्टी पर होना है। बुधवार को चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट ने यहां 40 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए।
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा के अवकाश पर होने की वजह से लोहाघाट अस्पताल में 15 मई से अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटके थे। नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा और बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू गड़कोटी ने डीएम और सीएमओ से वैकल्पिक व्यवस्था करने का आग्रह किया था। एमएस डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि बुधवार को 40 अल्ट्रासाउंड किए गए। अब शुक्रवार को भी यहां अल्ट्रासाउंड होंगे।
विज्ञापन

बाक्स
... और इधर चंपावत में लटका ताला
चंपावत। लोहाघाट में 15 मई बाद पहली बार बुधवार को अल्ट्रासाउंड परीक्षण होने से लोगों को राहत मिली लेकिन वहीं चंपावत के अल्ट्रासाउंड कक्ष में दिनभर ताला लटका रहा। लोहाघाट में रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश से नहीं लौटने की वजह से चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट को सप्ताह में दो दिन लोहाघाट जाने के आदेश दिए जाने से यह नौबत आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed